Wednesday 27 April 2016

फेसबुक ने ऐंड्रॉयड ऐप में ऐड किया हिंदी ट्रांसलिटरेशन फीचर


फेसबुक ने अपने ऐंड्रॉयड ऐप में भारतीयों के लिए एक खास फीचर जोड़ा है। भले ही आपके फोन में हिंदी टाइपिंग के लिए कोई कीबोर्ड न हो, मगर फेसबुक पर आप हिंदी में टाइपिंग कर पाएंगे। जी हां, फेसबुक ने अपने ऐप में हिंदी कीबोर्ड जोड़ा है, जिससे आप बेहद आसानी से देवनागरी में टाइप कर सकते हैं।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा फेसबुक यूजर्स वाला देश है। इसकी अहमियत को समझते हुए ही फेसबुक ने हिंदी टाइपिंग का यह फीचर ऐड किया है। इससे अब आपको फेसबुक पर हिन्दी में कॉमेंट करने के लिए अलग से कोई ऐप नहीं डाउनलोड करना होगा। आगे जानें, किस तरह से ऐक्टिवेट करें हिंदी टाइपिंग।

सबसे पहले ऐंड्रॉयड ऐप को 'गूगल प्ले स्टोर' से अपडेट करें। लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो जाने के बाद ऐप खोलें और राइट टॉप में दिख रहीं तीन लाइन्स वाले आइकॉन पर क्लिक करें। इस पर एक मेन्यु खुलेगा, जिसमें App Settings का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर टैप करें।

यहीं पर आपको 'हिंदी कीबोर्ड' का ऑप्शन नजर आएगा। इसे ऑन करें।

इसके बाद बाहर आएं और किसी पोस्ट के कॉमेंट ऑप्शन में जाएं। यहां पर आपको राइट साइड में छोटा सा कीबोर्ड नजर आएगा, जिसके ऊपर 'आ' लिखा होगा। इस पर टैप करें।

इसके बाद आपको इस तरह का इंटरफेस दिखेगा। इसमें आप रोमन (लैटिन ऐल्फाबेट) में कुछ भी लिख सकते हैं और वह खुद-ब-खुद देवनागरी में बदल जाएगा। इस प्रक्रिया को ट्रांसलिटरेशन कहा जाता है।

इसके बाद आपको नीचे सजेशन दिखेगें, जिनमें आपको दिखेगा कि आप कौन सा शब्द लिखना चाहते हैं। जैसे कि 'मुझे' लिखने के लिए 'mujhe' टाइप करें। इसके बाद स्पेस दबाने पर हिंदी में वह वाला शब्द टाइप होगा, जो नीचे दिए सजेशन में नीले रंग में हाइलाइट दिखेगा। अगर आप इसकी जगह कुछ और लिखना चाहते हैं तो अन्य सजेशन से चुन सकते हैं।

 आप रोमन में लिखते चलिए और स्पेस दबाते चलिए। टेक्स्ट खुद ब खुद देवनागरी में बदलता चला जाएगा। अगर कोई गलत शब्द नीचे ब्लू कलर में हाइलाइट हो रहा है तो आप अन्य सजेशन में सही वाले को चुन सकते हैं।

रोमन में क्या लिखने पर देवनागरी में क्या टाइप होगा, यह जानने के लिए इंटरफेस में दाहिनी तरफ दिख रहे कीबोर्ड के आइकॉन पर टैप करें। उसके बाद आपको इस तरह का एक चार्ट दिखाई देगी। यहां से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कीबोर्ड कैसे काम करता है।

फिर भी इस कीबोर्ड को 'गूगल इंडिक इनपुट' या अन्य कीबोर्ड्स जैसा सटीक नहीं कहा जा सकता। उदाहरण के लिए तस्वीर में आप देख सकते हैं कि Namaste और Facebook टाइप करने पर डिफॉल्ट रूप में इसने देवनागरी में क्या लिखा, आप ऊपर देख सकते हैं। यानी अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज़ में है और धीरे-धीरे इम्प्रूव होगा।
 

 

No comments:

Post a Comment